फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two days later, the bodies of friends were found floating in the river

Jabalpur News: दो दिन बाद नदी में उतराती मिली दो दोस्तों की लाश, नहाते समय नर्मदा नदी में डूबे थे

Thu, 10 Oct 2024 08:02 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

जबलपुर के ग्वारीघाट में दो दोस्तों की नर्मदा में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्तों के साथ नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए। दो दिन बाद दोनों के शव मिल सके हैं। 

विज्ञापन
Two days later, the bodies of friends were found floating in the river
नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदा में नहाने के लिए दोस्तों के ग्वारीघाट पहुंचा किशोर व युवक गहरे पानी में बह गए थे। दो दिन बाद दोस्तों के शव नदी में उतराते हुए मिले। एक शव को लगभग डेढ़ किलोमीटर तथा दूसरा शव लगभग पांच किलोमीटर दूर मिला।
विज्ञापन


ग्वारीघाट थाने के अनुसार सोमवार दोपहर पीयूष सेन (17) तथा रोहित चौधरी (21) दोनों निवासी छोटा फुहारा सुजीपुरा अन्य दोस्तों के साथ ग्वारीघाट नहाने आए थे। कालीघाट में सभी दोस्त नहा रहे थे, इसी दौरान नहाते समय पीयूष सेन एवं रोहित चौधरी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सभी दोस्तों ने अपनी तरफ से उन्हें बचाने की कोशिश की, पर वे असफल रहे। फिर कालीघाट के नाविक पाचन बर्मन (35) निवासी ग्राम भटौली द्वारा बचाने का प्रयास किया परंतु पानी के बहाव के कारण दोनों तक नहीं पहुंच पाया। दोनों नर्मदा नदी के गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन


पुलिस ने अलग-अलग गुम इंसान का प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया था। रोहित का शव घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर खारी घाट में तथा पीयूष का षव लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलवारा घाट में उतराते हुए मिला। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed