फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Truck hits bikers, one dead, two injured

Jabalpur News: ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

जबलपुर में एक बाइक पर जा रहे जीजा-साले को ट्रक ने टक्कर मार दी। उनके साथ गांव का एक रिश्तेदार भी बाइक पर सवार था। हादसे में उसकी मौत हो गई। जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Truck hits bikers, one dead, two injured
पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में शहपुरा टोल नाका के पास बीती शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा के अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम मेघ निवासी 30 वर्षीय सोनू बनाफर अपने साले नारायण लडिय़ा और गांव के रिश्ते के साले चंदन चौधरी के साथ ग्राम बिलखरवा, शहपुरा में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद वे चंदन चौधरी की मोटर साइकिल से वापस अपने गांव मेघ लौट रहे थे। बाइक को चंदन चौधरी चला रहा था। शाम करीब 6:30 बजे शहपुरा टोल नाका से थोड़ा आगे पहुंचते ही एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


दुर्घटना में चंदन चौधरी को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि सोनू और नारायण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। सोनू और नारायण का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed