फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The player accused of over age was included in the team

Jabalpur: ओवर एज के आरोप में फंसे खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, दस्तावेजों के साथ की गई थी शिकायत; जांच लंबित

Sun, 22 Sep 2024 07:49 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

MP: अंधेर नगरी चौपट राजा, यह कहावत हॉकी मध्य प्रदेश पर लागू होती है। जिस खिलाड़ी पर फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर उम्र कम करने के आरोप लगे थे, उसी को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
The player accused of over age was included in the team
ओवर एज के आरोप में फंसे खिलाड़ी को टीम में किया शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंधेर नगरी चौपट राजा, यह कहावत हॉकी मध्य प्रदेश पर लागू होती है। जिस खिलाड़ी पर फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाकर उम्र कम करने के आरोप लगे थे, उसी को टीम में शामिल किया गया है। शिकायत दस्तावेजों के साथ पेश की गयी थी, जो महीने से लंबित है। इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश हॉकी के सचिव लोक बहादुर विश्वकर्मा की अहम भूमिका बताई जाती है।
विज्ञापन

 
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गांधी मिनी स्टेडियम में संचालित हॉकी फीडर सेंटर में ओम पटवा प्रशिक्षण प्राप्त करता है। उसका चयन चंडीगढ़ में आयोजित 14 सब जूनियर नेशनल चैंपियन में मध्य प्रदेश की टीम में किया गया है। उसके ओवर एज होने के संबंध में जिला खेल एवं युवा कल्याण से शिकायत की गयी थी। जिसकी जांच लंबित बनाई जाती है।
विज्ञापन



शिकायतकर्मा वसीम अकरम कुरैशी ने बताया कि हॉकी खिलाड़ियों द्वारा फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र द्वारा उम्र कम करने की शिकायत उनके द्वारा की गयी है। सूचना के अधिकार के तहत जिला खेल अधिकारी नर्मदापुरम ने जानकारी प्रदान की थी कि फीडर सेंटर की चयनित टीम के खिलाफ ओम पटवा पिता राजेश कुमार पटवा की जन्म तिथि 14 अप्रैल 2004 है। साल 2017-18 में उसकी उम्र 14 साल है। वर्तमान में मध्य प्रदेश सब जूनियर हॉकी टीम के चयनित खिलाड़ी ओम पटवा पिता राजेश पटवा की उम्र 16 बताई गयी है। समग्र आईडी तथा मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल में उसकी जन्म तिथि 2008 की प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग में शिकायत मार्च 2014 में सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ की थी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी नर्मदापुरम ने 3 मई 2024 को नोटिस भेज साक्ष्यों के साथ तीन दिनों में व्यक्तिगत उपस्थिति होने के निर्देश जारी किये थे। व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सभी दस्तावेज उसकी तरफ से उपलब्ध करवा दिये थे। फिलहाल उक्त जांच लंबित है। फिल्डर सेंटर में जिस खिलाड़ी की उम्र 2017-18 में 14 साल थी, उसकी उम्र साल विगत 6 साल में सिर्फ दो साल ही बढ़ी। इसके अलावा यह भी प्रश्न उठता है कि साल 2008 का जन्म प्रमाण-पत्र किन दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया। इस पूरे खेल में मध्य प्रदेश हॉकी के सचिव लोक बहादुर की भूमिका अहम बनाई जाती है। इसके पूर्व भी ओम पटवा का चयन पूर्व में मध्य प्रदेश टीम में हुआ है। पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि साल 2017-18 में ओम पटवा उसके साथ खेलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed