फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The mastermind of the robbery from the collection agent turned out to be the room partner

Jabalpur News: कलेक्शन एजेंट से लूट का मास्टरमाइंड निकला रूम पार्टनर, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Wed, 01 Jan 2025 09:31 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 09:31 AM IST
सार

जबलपुर में कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये और मोबाइल बरामद किए हैं। वारदात में शामिल तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
The mastermind of the robbery from the collection agent turned out to be the room partner
पुलिस ने किया खुलासा।

विस्तार

संजीवनी नगर थानांतर्गत कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट का मास्टरमाइंड कलेक्शन एजेंट का रूम पार्टनर निकला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए 75 हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर एच. आर. पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार काछी (29), निवासी धनवंतरी नगर, भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। वह 11 दिसंबर की सुबह कंपनी का बैग और टैबलेट लेकर अपनी मोटरसाइकिल से कलेक्शन के लिए निकला था। कलेक्शन के कुल 1,56,455 रुपये लेकर वह ग्राम जमुनिया से वापस ऑफिस लौट रहा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:30 बजे बहदन नहर के पास तीन लड़के बिना नंबर की मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए आए और उसकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर उसे रोक लिया। युवकों ने चाकू अड़ाकर कलेक्शन की राशि वाला बैग और कंपनी की टैबलेट (बायोमेट्रिक मशीन) जिसकी कीमत 10 हजार रुपये थी, लूट ली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मार्ग में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान हर्ष विश्वकर्मा, आनंद श्रीवास और रोहित कोल, तीनों निवासी अमखेरा कुदवारी, थाना गोहलपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के आरोपी आनंद श्रीवास की बात कंपनी के ही कर्मचारी सचिन मेहरा से होती थी, जो शिकायतकर्ता का रूममेट था। पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जब सचिन से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने कंपनी में 45 हजार रुपये की गड़बड़ी की थी। कंपनी के अधिकारी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी दे रहे थे।


इस बारे में उसने जयप्रकाश नगर निवासी सचिन पटेल से बात की थी। सचिन पटेल ने अपने दोस्त हर्ष विश्वकर्मा और आनंद श्रीवास से उसकी मुलाकात कराई। चारों ने मिलकर विवेक कुमार को लूटने की योजना बनाई। योजना के अनुसार, हर्ष विश्वकर्मा और आनंद श्रीवास ने अपने एक अन्य साथी रोहित कोल के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी सचिन मेहरा और सचिन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
 

robery case


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed