फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The lover was not getting married, the aunt used to taunt

Jabalpur News: प्रेमी नहीं कर रहा था शादी तो चाची मारती थी ताने, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Sun, 06 Jul 2025 10:13 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2025 10:13 PM IST
सार

सगाई के बाद शादी नहीं होने और चाची के तानों से परेशान होकर ग्वारीघाट निवासी 26 वर्षीय आकांक्षा चौधरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में प्रेमी अभय जोशी और चाची माया चौधरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
The lover was not getting married, the aunt used to taunt
जबलपुर में युवती की आत्महत्या मामले में पुलिस ने चाची पर केस दर्ज किया है।

विस्तार

सगाई के बाद प्रेमी शादी नहीं कर रहा था। शादी कब होने के संबंध में चाची ताने मारती थी। जिसके कारण युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ग्वारीघाट पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी प्रेमी तथा चाची के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्वारीघाट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 9 दिसम्बर को आकांक्षा चौधरी उम्र 26 वर्ष ने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को शव के पास मृत्यु पूर्व लिखे गए दो सुसाइड नोट मिले थे। जिसमें एक में लिखा था कि चाची सुकून से जीने नहीं दे रही है। दूसरे में लिखा था कि वह मर्जी से आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि आकांक्षा वर्ष 2020 में मालवीय चौक स्थित अंजली कोरियर के ऑफिस में काम करती थी। कोरियर के मालिक अभय जोशी निवासी गुजरात हाल निवासी रेत नाका के साथ आकांक्षा चौधरी का प्रेम प्रसंग था। दोनों ने वर्ष 2022 में होटल शॉन एलिजे में सगाई की थी। सगाई कार्यक्रम में युवक के परिवार व रिश्तेदार नहीं आए थे। कार्यक्रम में युवती के परिजन व रिश्तेदार शामिल हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत, बाइक को सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय जोशी ने युवती को बताया था कि उसके तलाक का केस गुजरात की न्यायालय में लंबित है। पत्नी से तलाक होने के बाद शादी करूंगा। लंबा समय व्यतीत होने के बाद भी युवक शादी नहीं कर रहा था। चाची माया चौधरी बार-बार युवती से पूछती थी कि अभय से शादी कब होगी। इसके कारण युवती ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी अभय जोशी एवं चाची माया चौधरी के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed