फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The assurance of receiving justice is the judiciary's greatest strength

मप्र: न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने संभाली हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश की कमान, गॉड ऑफ ऑनर से स्वागत

Fri, 11 Sep 2026 09:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 09:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने शुक्रवार को जबलपुर मुख्यपीठ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने न्यायपालिका में लोगों के भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। न्याय प्रक्रिया को प्रभावी, सुगम और समयबद्ध बनाने तथा बार-बेंच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
The assurance of receiving justice is the judiciary's greatest strength
न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे ने शुक्रवार को जबलपुर स्थित मुख्यपीठ पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कोगजे ने कहा कि न्यायपालिका में लोगों का भरोसा सबसे महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास रहेगा कि न्याय की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, सुगम और समयबद्ध बने। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन


जबलपुर स्थित मुख्यपीठ पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश का गरिमामय स्वागत किया गया। न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बार पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होने शुक्रवार को मप्र हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे। भोपाल के लोक भवन स्थित सांदीपनि सभागार में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गत दिवस उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह व हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुख्य न्यायाधीश के व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में चार IAS के तबादले: रीवा में दो अपर आयुक्त राजस्व, सागर में राजस्व विभाग के उप सचिव को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


गॉड ऑफ ऑनर से स्वागत
जबलपुर मुख्य पीठ पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश को गॉड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कोर्ट रूम नंबर-एक में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह में हाई कोर्ट के न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में मुख्य न्यायाधीश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी न्यायिक संस्था की मजबूती उसके सभी अंगों के सामूहिक प्रयास से होती है। उन्होंने बार और बेंच के बीच संवाद और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। न्यायपालिका का अंतिम उद्देश्य आम नागरिक को न्याय उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी।

स्वागत समारोह के बाद न्यायमूर्ति कोगजे ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही हाई कोर्ट की प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था की औपचारिक कमान उनके हाथों में आ गई। उनका कार्यकाल न्यायिक सुधार, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्यायमूर्ति कोगजे का न्यायिक और विधिक अनुभव करीब तीन दशक का है। उन्होंने 1993 में वकालत शुरू की थी। गुजरात में सरकारी अधिवक्ता और विशेष लोक अभियोजक के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारियां संभालीं। 2002 के गोधरा दंगा मामलों से जुड़े प्रकरणों में भी वे विशेष लोक अभियोजक रहे। अप्रैल 2016 में गुजरात हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और मार्च 2018 में स्थायी न्यायाधीश बने। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके सामने जबलपुर मुख्य पीठ के साथ इंदौर और ग्वालियर खंडपीठों के न्यायिक एवं प्रशासनिक संचालन की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed