फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The alleged journalist shot the girlfriend, action has also been taken on the allegation of blackmailing

Jabalpur: कथित पत्रकार पर प्रेमिका को गोली मारने का आरोप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में भी हो चुकी है कार्रवाई

Sun, 24 Jul 2022 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 11:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के पुल पर कार में युवती की खून से सनी लाश मिली है। युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरेला थाना क्षेत्र में मंगेली गांव के पास हाईवे पर नर्मदा पुल की है। घटना में कथित पत्रकार का नाम सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
The alleged journalist shot the girlfriend, action has also been taken on the allegation of blackmailing
कार में युवती की लाश के पास माइक आईडी भी मिली है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुद को पत्रकार बताने वाले एक युवक पर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। पूर्व में ब्लैकमेलिंग के आरोप में कथित पत्रकार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद कथित पत्रकार गायब है। पुलिस ने आशंका जताई है कि नर्मदा नदी में कूद गया है। सोमवार को गोताखोरों से तलाश करवाई जाएगी।  
विज्ञापन


डीएसपी बरेला अपूर्वा किलेदार ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे ग्राम मंगेली नर्मदा पुल में एक कार एमपी 20 सीजे 9414 लावारिस अवस्था में मिली है। कार की पिछली सीट में एक युवती की रक्तरंजित लाश पड़ी हुई थी। सीने में गोली मारकर युवती की हत्या की गई थी। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर एएसपी प्रदीप कुमार शेंडे, डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, एफएसएल अधिकारी डा. नीता जैन, गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। कार का रजिस्ट्रेशन  बजरंग नगर निवासी विजय कुमार लाल के नाम पर था। संपर्क करने पर उसने बताया कि कार इंदिरा नगर निवासी बादल पटेल लेकर गया था।
विज्ञापन


बादल पटेल खुद को पत्रकार बताता है और ब्लैक मेलिंग के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। जिसके कारण उसको जेल भी जाना पड़ा था। लड़की की शिनाख्त अनिभा केवट उमर 25 वर्ष के रूप में हुई। दोपहर 3:00 बजे बादल उसे आईटी पार्क स्थित ऑफिस से लेकर गया था। मृतिका के भाई ने बताया कि दोनों के बीच में पिछले 3 सालों से लव अफेयर था। बादल की शादी 8 वर्ष पहले हो गई थी। बादल को शक था कि युवती का किसी और से लव अफेयर था। पुलिस ने कार से पिस्टल गोली के खाली खोखे, मोबाइल तथा एक माइक आईडी मिली है। इसके अलावा कार के पास चप्पल भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बादल द्वारा आत्महत्या करने पुल से नदी में छलांग लगाने की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करवाई जा रही है। उसके संबंध में दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। अभी तक उसके संबंध में सुराग नहीं मिला है और उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed