फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Speeding truck hits a scooter; two dead, one injured.

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Sat, 17 Oct 2026 09:58 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सैयद बाबा मजार के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

 

विज्ञापन
Speeding truck hits a scooter; two dead, one injured.
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटंगी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सैयद बाबा मजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

एसडीओपी पाटन आशुतोष द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार, कटंगी निवासी मनीष ठाकुर (25), पिता दादू ठाकुर, अपने साथी नरेंद्र यादव उर्फ नत्थू यादव और राहुल यादव, पिता नंदू यादव, के साथ स्कूटी से दमोह से कटंगी की ओर आ रहा था। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे सैयद बाबा मजार के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही बस को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मनीष ठाकुर और नरेंद्र यादव उर्फ नत्थू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- मदद की पेशकश भी की; भाजपा ने किया पलटवार

हादसे के बाद फरार हुआ चालक, ट्रक जब्त
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर दमोह की ओर फरार हो गया। पुलिस ने दमोह जिले की सीमा में नाकाबंदी कर ट्रक को जब्त कर लिया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण जबलपुर-दमोह मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को फिर से सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed