{"_id":"66ba101aa089fd816003c0ee","slug":"sp-should-investigate-and-report-on-giving-third-degree-torture-in-the-police-station-commission-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1989343-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: थाने में थर्ड डिग्री टॉचर्र देने पर एसपी जांच कर प्रतिवेदन दें, आयोग का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: थाने में थर्ड डिग्री टॉचर्र देने पर एसपी जांच कर प्रतिवेदन दें, आयोग का निर्देश
Mon, 12 Aug 2024 08:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
पुलिस द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने और टॉचर्र करने से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे उपचारार्थ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मानव अधिकार आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर शहर के हनुमानताल थाने में गत दिनों पुलिस द्वारा पूछताछ के नाम पर एक युवक को थाने में थर्ड डिग्री टॉचर्र देने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने और टॉचर्र करने से युवक की हालत बिगड़ गई और उसे उपचारार्थ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टण्डन की युगलपीठ ने प्रथम दृष्टया मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर एवं थाना हनुमानताल की सम्बन्धित अवधि की सीसीटीवी फुटेज, पीड़ित के इलाज, डॉक्टरी परीक्षण और थाने पर की गई लापरवाही के सम्बन्ध में तीन सप्ताह में स्पष्ट प्रतिवेदन मांगा है।
विज्ञापन
