{"_id":"646a42683c03e6149d06ea54","slug":"mp-news-petrol-leaking-from-the-bike-reached-the-stove-the-woman-cooking-died-due-to-burns-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बाइक से रिसता पेट्रोल चूल्हे तक पहुंचा, खाना बना रही महिला की जलने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाइक से रिसता पेट्रोल चूल्हे तक पहुंचा, खाना बना रही महिला की जलने से हुई मौत
Sun, 21 May 2023 09:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 09:40 PM IST
सार
जबलपुर में दर्दनाक हादसे में महिला की जलने से मौत हो गई। वह चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल रिसता हुई चूल्हे तक पहुंचा और आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में चूल्हे पर खाना बना रही महिला की आग से जलने के कारण महिला की मौत हो गई। मोटरसाइकिल से रिसता हुआ पेट्रोल चूल्हे तक पहुंच गया था, जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई। अग्नि घटना में घर पर रखी मोटरसाइकिल व कूलर भी जलकर खाक हो गए हैं।
एसडीपीओ सिहोरा प्रियंका शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 7 गढ़िया मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय महिला विमाल दाहिया दो मंजिला मकान के आंगन में चूल्हे पर खाना बना रही थी। समीप ही मोटरसाइकिल व कूलर रखा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से रिसता हुआ पेट्रोल चुल्हे तक पहुंच गया। जिसके कारण आग भड़क गई और महिला की उसकी चपेट में आने के कारण मौत हो गई। आग की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल व कूलर जलकर खाक हो गए। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसके पति खेत गया हुआ था और बच्चों एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।