{"_id":"66b5be253b9b999a5b088bb8","slug":"mother-beaten-after-accusing-son-of-stealing-tooth-paste-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-1978466-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: बेटे पर मंजन का आरोप लगाकर तीन लोगों ने मां को पीटा, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: बेटे पर मंजन का आरोप लगाकर तीन लोगों ने मां को पीटा, पुलिस कर रही तलाश
Fri, 09 Aug 2024 01:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
जबलपुर जिले में तीन लोगों ने बेटे पर मंजन चोरी का आरोप लगाते हुए मां से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को चोटें आईं हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जबलपुर जिले में बेटे पर मंजन चोरी का आरोप लगाते हुए तीन व्यक्तियों ने उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पाटन थाना पुलिस के अनुसार ग्राम हरदुआ निवासी मुन्नीबाई लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले के धर्मेन्द्र लोधी, रंजीत और नारायण सिंह लोधी उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की। साथ ही कहा कि तुम्हारे लड़के मिथुन ने हमारे घर से मंजन चोरी किया है। पीड़िता मुन्नीबाई ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। जिसके कारण वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।