फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Misbehavior with a deranged woman in the Medical College Hospital

Jabalpur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विक्षिप्त महिला से दुराचार, मोक्ष संस्था के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा

Tue, 30 Jul 2024 05:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

MP: जबलपुर के शासकीय मेडिकल अस्पताल में एक नवयुवक द्वारा विक्षिप्त महिला से बलात्कार किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। विक्षिप्त महिला विगत दो माह से अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा में रहती थी।

विज्ञापन
Misbehavior with a deranged woman in the Medical College Hospital
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर के शासकीय मेडिकल अस्पताल में एक नवयुवक द्वारा विक्षिप्त महिला से बलात्कार किये जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। विक्षिप्त महिला विगत दो माह से अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा में रहती थी। मोक्ष संस्था के कार्यकर्ताओं ने आरोपी नवयुवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी गढ़ा देवेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल अस्पताल में संचालित रैन बसेरा में रहने वाली 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ नव युवक द्वारा बलात्कार किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। महिला रैन बसेरा के शेड एरिया में रहती थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला तड़के साढ़े तीन बजे शेड से बाहर आई थी। अभी आरोपी उसे पकड़कर सेड के किनारे ले गये और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


सीएसपी सिंह ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भिजवा कर आरोपी विक्रम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गढ़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खटवानी मोटर्स में कार धोने का काम करता है। पिता की डांट के कारण आरोपी युवक ने तीन दिन पहले घर छोड़ दिया था। इस घटना से मेडिकल अस्पताल तथा रेन बसेरा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया उठ रहे है। रेन बसेरा का संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed