फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Life imprisonment to security guard who shot dead woman

Jabalpur News: महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को उम्रकैद, घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

Tue, 14 Jan 2025 03:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 03:34 PM IST
सार

जबलपुर जिला न्यायालय ने महिला की हत्या के दोषी सिक्योरिटी गार्ड रामकृष्ण लोधी को आजीवन कारावास और सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। गार्ड ने 15 मई 2023 को विवाद के बाद महिला को गोली मार दी थी। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध किया। 

विज्ञापन
Life imprisonment to security guard who shot dead woman
अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

जबलपुर जिला न्यायालय ने महिला की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और सौ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन

मूल रूप से दमोह जिले के तेजगढ़ खुर्द निवासी 30 वर्षीय रामकृष्ण लोधी गढ़ा कोष्टा मोहल्ला में सरस्वती बाई चौबे के मकान में किरायेदार था और सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। 15 मई 2023 को रामकृष्ण अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर सरस्वती बाई के घर पहुंचा। बातचीत के बहाने उसने महिला को घर से बाहर बुलाया। विवाद के बाद उसने अपनी बंदूक से सरस्वती बाई को गोली मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन

महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गढ़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय का फैसला
अभियोजन पक्ष ने एजीपी अनिल तिवारी की पैरवी में कोर्ट में गवाहों और साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। इन आधारों पर न्यायालय ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और सौ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed