फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The murder of an old man who went for a dog walk, did not get any clue of the accused

Jabalpur: कुत्ता घुमाने निकले वृद्ध की हत्या, कुत्ता अकेला लौटा तो परिजनों को पता चला

Sat, 20 Aug 2022 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

जबलपुर के 58 वर्षीय प्रीतम रैकवार शनिवार सुबह एक्टिवा पर कुत्ते को बैठाकर घूमने निकले थे। भटोली स्थित विसर्जन कुंड रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Jabalpur: The murder of an old man who went for a dog walk, did not get any clue of the accused
जबलपुर में सुबह-सुबह एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। वे घर से एक्टिवा में कुत्ते को घुमाने निकले थे। तभी अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुत्ता अकेला घर पहुंचा और अपने साथ परिजनों को लेकर आया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


ग्वारीघाट थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान के अनुसार दुर्गा नगर निवासी 58 वर्षीय प्रीतम रैकवार शनिवार सुबह 10 बजे एक्टिवा में कुत्ते को बैठाकर घूमने निकले थे। भटोली स्थित विसर्जन कुंड रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला उनकी हत्या कर दी। कुत्ता अकेले घर पहुंचा तो परिजन उसके साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वृद्ध के दोनों हाथ, पेट, सीने तथा गले में चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं। परिजनों से भी किसी प्रकार की रंजिश व अन्य कारणों के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। हत्या के आरोपियों के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है और उसके संबंध में पतासाजी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed