फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Young man beaten to death in a dispute over dog barking, woman and son arrested

Jabalpur News: कुत्ते के भौंकने पर विवाद, युवक की लाठियों से पीटकर हत्या; महिला और बेटे गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 20 Jul 2024 08:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

रामभरण भूमिया ने कुत्ते को अन्य जगह ले जाने की बात की थी, जिससे नाराज श्वान की मालिक सुधा यादव और उसके बेटे सचिन, राजकुमार ने युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Jabalpur News: Young man beaten to death in a dispute over dog barking, woman and son arrested
कुत्ते के विवाद में व्यक्ति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुत्ते के भौंकने पर एक युवक ने आपत्ति की तो शुक्रवार रात श्वान की मालिक महिला ने बेटों के साथ मिलकर युवक से मारपीट कर दी। उस पर लाठियों से वार किया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण युवक की मौत हो गई। मामले में शनिवार को शव का पीएम कराया गया। पनागर थाने में आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि जलगांव पड़रिया आवास में 45 वर्षीय रामभरण भूमिया रहता है। रामवरण के घर के पास अक्सर गांव में ही रहने वाली सुधा यादव और उनके बेटे सचिन, राजकुमार और राहुल कुत्ते को घुमाने ले जाते थे। शुक्रवार रात भी वे अपने कुत्तें को घुमाने वहां ले गए। तभी उनके कुत्तें ने जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। इस पर रामभण ने कुत्तें को कहीं और घुमाने ले जाने की बात कही। इससे नाराज सुधा, सचिन, राजकुमार और राहुल ने रामभरण से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो आरोपी घर से लाठियां निकाल लाये और रामभरण पर वार करना शुरू कर दिया। घटना में रामभरण को सिर और हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया और शनिवार को सुधा समेत उसके बेटे राजकुमार और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, राहुल फरार है। उसका पता लगाने के लिए करीबियो और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed