Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: BPT Student from Datia Jumps from Apartment, Dies Before Reaching Hospital

जबलपुर में दर्दनाक मौत: दतिया के बीपीटी छात्र ने अपार्टमेंट से लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

Sat, 31 Jan 2026 03:12 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 03:12 PM IST
सार

Jabalpur: बीपीटी छात्र भानु मोहर ने किराए के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या क्यों की? पुलिस ने जांच के दौरान क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Jabalpur News: BPT Student from Datia Jumps from Apartment, Dies Before Reaching Hospital
छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के धनवंतरी नगर क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने किराए के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से अपार्टमेंट परिसर सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने वाला युवक भानु मोहर, मूलतः दतिया का निवासी था और जबलपुर के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट में किराए से रहकर बीपीटी की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


संजीवनी नगर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह भानु ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: आधी रात बालकनी में खून…सुबह बुझ गई मासूम की जिंदगी, गोली लगने से छात्र की मौत

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस छात्र के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के जबलपुर पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed