फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Lathi charge on NSUI workers going to lay siege to collectorate, more than a dozen arrested

Jabalpur: कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 09:08 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 09:08 AM IST
सार

Jabalpur News: जबलपुर में गुरुवार को NSUI प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिन्हें पुलिस ने रोकते हुए उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के द्वारा किए गए लाठी चार्ज में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Jabalpur: Lathi charge on NSUI workers going to lay siege to collectorate, more than a dozen arrested
घेराव करने पहुंचे NSUI कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर के पास लगे बैरीकेट को तोड़कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पडा। लाठीचार्ज के कारण भगदड़ का माहौल बन  गया।
विज्ञापन


एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने बताया कि मंहगाई, बेरोजगारी व पटवारी घोटाला सहित अन्य घोटालों के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। घंटाघर पर पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बेरहमी के साथ लाठीचार्ज प्रारंभ कर दिया। लाठी चार्ज में उन सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को चोट आई है और वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। दर्जन कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू है। प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक बैरिकेट तोड़कर प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने एनएसयूआई के 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed