{"_id":"6374ec8f65853f4def4cead3","slug":"jabalpur-baba-who-cheated-in-the-guise-of-black-magic-arrested-fake-notes-worth-rs-20-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: काले जादू की आड़ में ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, 20 लाख रुपये के जाली नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: काले जादू की आड़ में ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, 20 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
Wed, 16 Nov 2022 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:28 PM IST
सार
संतान की प्राप्ति तथा काले जादू से रकम दस गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के पास से 20 लाख रुपये की नकली नोट भी बदामद किए गए हैं।
विज्ञापन
काले जादू के नाम पर ठगी करने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतान की प्राप्ति तथा काले जादू से रकम दस गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत आधा दर्जन प्रकरण दर्ज किए हैं। साथ ही आरोपी बाबा के पास से 20 लाख रुपये की नकली नोट भी बदामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से बताया कि 35 वर्षीय कृष्ण कुमार पिता बाबूलाल नामदेव निवासी आईबीटीसी के खिलाफ लम्हेटा घाट मनोहर सिंह ठाकुर निवासी गौतम मढिया थाना संजीवनी नगर, प्रीति कार्यमोरे, सुनीता बेन, मनीष चक्रवर्ती एवं विजय सिंह ठाकुर ने रुपये 10 गुना करने के नाम पर तथा लक्ष्मी कुरील ने बच्चे के लिए पूजा पाठ करने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस द्वारा गठित टीम ने आरोपी को अंधमूक बायपास के पास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
आरोपी ने बताया कि वह थाना खमरिया ग्राम पिपरिया का रहने वाला है। उसके पिता पिपरिया का मकान बेचकर रांझी इन्द्रानगर में किराए के मकान में रहने लगे थे। वह 15-16 साल की उम्र में सब्जी का ठेला लगाता था, फिर फल का ठेला लगाने लगा तथा कुछ दिन कटंगा मे बेलदारी का काम भी किया था। इसके बाद अपने भाई रामजी के साथ चाय का ठेला लगाने लगा। उसी दौरान ग्वारीघाट निवासी रंजीत से उसकी मुलाकात हुई जो गड़ा धन निकालने की कला दिखा कर धोखाधड़ी करता था। वह रंजीत के साथ इलाहाबाद गया था, जहां पर कुछ लोगों के घर में गड़ा धन निकालने का कहकर 4000-5000 रुपये लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि गड़ा धन निकालते समय मटकी में मिट्टी के साथ चांदी के 4 -5 सिक्के रख देते थे और लोगों को धोखा देकर पैसा ले लेते थे। वह इलाहाबाद से गुड़िया नाम की महिला को भगा लाया था जिसके दो बच्चे थे, जो वर्तमान में चित्रकूट में रह रही है। वर्ष 2011 में हनुमानताल थानान्तर्गत एक महिला को झांसा देकर जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के अपराध में जेल जा चुका है।
उसने साल 2017 मे अधारताल में किराए का मकान लेकर कालीजी की प्रतिमा रख कर दरबार बनाया था । पूजा-पाठ कर समस्या का निवारण करने की बात करके लोगों से पैसा लेता था। उसने लोगों को बताया कि उसे माता की कृपा से नोट को चार गुना तक बढ़ाने की शक्ति प्राप्त है। लोगों को दिखाने के लिए नकली नोटों का बंडल खरीद लिया था और कुछ नए नोटों का असली बंडल भी रखता था फिर उनके सामने पूजा पाठ करके नोटों की गड्डी दिखाता था और उसमें से पैसे खर्च करने के लिए भी देता था।
लोगों को जोड़ने के लिए एवं स्वयं का प्रचार करने के लिए करीब 3 लाख रुपये खर्च कर गणेश जी की स्थापना तिलवारा में की थी। प्रतिदिन भंडारा कराकर लोगों को आकर्षित कर रहा था। शहपुरा से कुछ लोग गणेश जी के दर्शन के लिए आते थे जिन्हें स्वयं के बारे में बताते हुए पैसे गिराने की शक्ति एवं जिनको बच्चे नहीं होते उनको बच्चा के लिए पूजा-पाठ करने की शक्ति के बारे में बताया था।
लोगों से ठगी करके अपने लिए सोने-चांदी के जेवरात, मोटरसाइकिल, गृहस्थी का सामान लिया तथा अपने ऐशो-आराम एवं लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रचार प्रसार मे पैसे खर्च करता था। जिससे और अधिक लोगों को जोड़ कर उनसे और बड़ी रकम की धोखाधड़ी कर लेता। पुलिस ने आरोपी के पास से नगद 70 हजार रुपये एवं धोखाधड़ी के रुपयों से खरीदे हुए सोने के जेवर वजनी 70 ग्राम, चांदी के जेवर वजनी 400 ग्राम एवं 1 मोटरसाइकिल तथा 20 लाख रुपये के नकली नोट, सोने जैसे दिखने वाली 50 मुहर, 1 पास बुक, 1 चैकबुक बरामद की है। आरोपी युवक ने लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की है, जिसके संबंध में पतासाजी जारी है।