फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Injured person dies in stabbing, two sub inspectors present on the line

Jabalpur News: चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत, तीन गिरफ्तार, दो सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Tue, 05 Nov 2024 11:25 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 11:25 PM IST
सार

युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पनागर थाने का घेराव किया और थाने के सामने शव रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही थाने के दो एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
Injured person dies in stabbing, two sub inspectors present on the line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पनागर थाना अंतर्गत ग्राम पठरा उमरिया में हुई चाकूबाजी में घायल युवक ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। मामले में लापरवाही सामने आने पर दो सब-इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, क्योंकि घटना के बाद आरोपियों पर कमजोर धाराएं लगाई गई थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पठरा उमरिया में रहने वाला संतोष दुबे करीब पांच दिन पूर्व खेत से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत्त सौरभ पटेल, सोनू पटेल और रमन पटेल ने उसे रोका और गालियां देने लगे। संतोष के विरोध करने पर तीनों ने उस पर चाकू से हमला किया और वहां से चले गए। परिजन उसे गंभीर हालत में सेठ गोविंद दास जिला अस्पताल विक्टोरिया लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पनागर थाने का घेराव किया और थाने के सामने शव रखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही थाने के दो एएसआई, मयंक यादव और संतोष ठाकुर, को लापरवाही के चलते लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर को भी हटाया गया
वहीं, एक डॉक्टर पर भी इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया था। यह बात विधायक इंदु तिवारी तक पहुंची, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई का आदेश दिया। इलाज में गंभीर चोटों को मामूली चोट बताने वाले डॉक्टर रजी नफीस को यहां से हटाकर बेरला अस्पताल भेजा गया है।


तीनों आरोपी गिरफ्तार
पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में दो सब-इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed