फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   In the meeting of Indian Medical Association in Jabalpur doctors clashed kicked and kicked fiercely beaten up

IMA Meeting: जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में भिड़े डॉक्टर, लात-जूते चले, जमकर मारपीट हुई

Mon, 31 Oct 2022 10:06 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 10:06 AM IST
सार

जबलपुर में आयोजितस इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक में रविवार को जमकर हंगामा हुआ, इस दौरान ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
In the meeting of Indian Medical Association in Jabalpur doctors clashed kicked and kicked fiercely beaten up
IMA की प्रादेशिक बैठक में डॉक्टरों का हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की प्रादेशिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडे के साथ झूमाझपटी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीटिंग की शुरुआत के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे द्वारा भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अनर्गल बात कही गई, जिसका ग्वालियर IMA के सदस्यों द्वारा विरोध जताया गया। इसके बाद ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को बाहर निकालने और अपशब्द कहने पर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया और उनकी जमकर कुटाई की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से भयभीत होकर IMA जबलपुर के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को बुलाया गया, पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस को सदन के बाहर रहना पड़ा। बाद में डॉ. अमरेंद्र पांडे ने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया गया और माफी मांगी। बता दें, रविवार को जबलपुर के राइट टाउन स्थित आईएमए हॉल में प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन समेत अन्य मुद्दों को लेकर परिषद सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जबलपुर के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, कटनी, बालाघाट, सागर समेत प्रदेश के तमाम जिलों से आईएमए से जुड़े चिकित्सक बैठक में पहुंचे थे। प्रदेशभर में आईएमए की 67 इकाईयां हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed