{"_id":"6a5caffc18b81acbdb00411e","slug":"half-a-dozen-arrested-with-a-cache-of-china-knives-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4518437-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: अजमेर से हथियारों की खेप लेकर आए छह तस्कर गिरफ्तार, 49 प्रतिबंधित चाइना चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: अजमेर से हथियारों की खेप लेकर आए छह तस्कर गिरफ्तार, 49 प्रतिबंधित चाइना चाकू बरामद
Sun, 19 Jul 2026 07:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:41 PM IST
सार
जबलपुर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर अवैध हथियार रखने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 चाइना चाकू बरामद किए गए। मुख्य आरोपी ने चाकुओं की खेप अजमेर से खरीदकर लाने की बात कबूली। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
चाइना चाकू की खेत के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार
विस्तार
जबलपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 49 प्रतिबंधित चाइना चाकू बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चाकुओं की खेप राजस्थान के अजमेर से लाई गई थी।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और आधारताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एसबीआई बैंक के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में प्लास्टिक का थैला लिए खड़ा देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल (22) निवासी वेलकम कॉलोनी, महाराजपुर, आधारताल बताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके पास से 38 चाइना चाकू बरामद हुए। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से उसे अजमेर के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला था। संपर्क करने के बाद वह अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से 60 चाइना चाकू खरीदकर जबलपुर लाया। उसने इनमें से 22 चाकू अपने परिचितों को दे दिए थे।अभिषेक की निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी बस्ती महाराजपुर निवासी अभिषेक कोल (22) के कब्जे से छह तथा आकाश उर्फ काला सिंह (21) के पास से दो चाइना चाकू बरामद किए।
इसी अभियान के तहत रांझी थाना पुलिस ने गांधी मैदान के पास से साहिल केवट (19) निवासी मड़ई और गगन रैकवार (25) निवासी मड़ई को एक-एक चाइना चाकू के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पनागर थाना पुलिस ने मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन (18) निवासी पनागर को भी एक चाइना चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अजमेर से चाइना चाकू की सप्लाई करने वाला नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है तथा इन हथियारों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।
