फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Get guidelines from the government regarding the safety of doctors

Jabalpur News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्या किया, सरकार दो हफ्ते में बताएं

Wed, 28 Aug 2024 01:09 PM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर क्या कार्रवाई की? सरकारी वकील से दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
 

विज्ञापन
Get guidelines from the government regarding the safety of doctors
high court

विस्तार

मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? इसका जवाब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार से दो हफ्ते में मांगा है। साथ ही कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन हुआ है या नहीं, यह भी बताएं। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में मध्य प्रदेश डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से दस मांगों की सूची पेश की गई। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने संबंधित मांगों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा संबंधित मांग के संबंध में युगलपीठ ने सरकार द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त कर दो सप्ताह में न्यायालय के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करते के आदेश सरकारी अधिवक्ता को दिए हैं। 
विज्ञापन


कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में देशभर में विरोध-प्रदर्शन हुए। मध्य प्रदेश में भी जूनियर डॉक्टर घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इसके खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने पूर्व में पारित आदेश का हवाला देते हुए तत्काल हड़ताल समाप्त तत्काल कार्य पर लौटने के निर्देश जारी किए थे। युगलपीठ ने डॉक्टरों की मांग पर सुनवाई के आदेश भी जारी किए थे। इसके बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौट आए थे। याचिका पर पिछली सुनवाई में युगलपीठ को बताया गया कि डॉक्टरों की मांग को संबंध में सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रहा है। युगलपीठ ने याचिका पर एक सप्ताह बाद सुनवाई के निर्देश जारी किए थे। याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से दस मांगों की सूची पेश की गई। युगलपीठ सुनवाई के बाद उक्त निर्देश जारी किए। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल, अभिषेक पांडे तथा डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता महेन्द्र पटेरिया ने पैरवी की।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed