फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Friend kidnapped and beaten then got shaved in jabalpur incident news in hindi

Jabalpur News: दोस्त का अपहरण कर पीटा, फिर करवाया मुंडन…तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sat, 26 Oct 2024 08:07 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 08:07 PM IST
सार

MP: दोस्त का अपहरण कर उसे सुनसान स्थान में ले जाकर शराब पार्टी की। इसके बाद मारपीट करने हुए उसका मुंडन कर दिया। इतना ही नहीं उसकी भौहें के बाल भी हटा दिये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Friend kidnapped and beaten then got shaved in jabalpur incident news in hindi
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माढ़ोताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर निवासी रितेश तिवारी उम्र 21 तथा आरोपी गुल्लू उर्फ अभिषेक, दीपक विश्वकर्मा तथा शिवा रैकवार आपस में दोस्त थे। रितेश का कुछ दिन पहले मोबाइल गुम गया था। जिसकी रिपोर्ट उसने हनुमानताल थाने में दर्ज करवाई थी। उसे इस बात की जानकारी लगी कि मोबाइल फोन गुल्लू के पास है। जिसके बाद वह गुल्लू से मोबाइल की मांग करने लगा।
विज्ञापन

 
बुधवार की दोपहर वह माढ़ोताल चौक पर पटाखे खरीद रहा था। तभी गुल्लू व उसके दोनों साथी ऑटो में आये और युवक से बोले कि तुझे नया मोबाइल दिलवा देते हैं। युवक उनके साथ ऑटो में बैठकर चला गया। इसके बाद सभी बरगी हिल्स क्षेत्र में पहुंचे और शराब पार्टी की। इस दौरान मोबाइल की बात पर युवक व गुल्लू का विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसका मुंडन कर दिया। युवक के भौहे के बाल भी साफ कर दिये।
विज्ञापन

 
पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण तथा अमानवीय कृत्य करने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित तथा आरोपी गुल्लू दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed