फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   FIR lodged against five employees including joint director

Jabalpur News: स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में सात करोड़ का घोटाला, संयुक्त संचालक समेत पांच के खिलाफ केस

Fri, 14 Mar 2025 03:46 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में सात करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ। प्रशासन ने संयुक्त संचालक मनोज बरैया समेत पांच कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की। घोटाले की राशि 35 निजी खातों में स्थानांतरित की गई। एक आरोपी लापता है, जिसने सुसाइड नोट छोड़ा। पुलिस जांच जारी है। 

विज्ञापन
FIR lodged against five employees including joint director
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा सात करोड़ रुपये का घोटाला करने की एफआईआर प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई है। मामले में ओमती पुलिस ने संयुक्त संचालक सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। विभिन्न योजना के तहत घोटाला करते हुए उक्त राशि 35 निजी व्यक्तियों के खाते में स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि घोटाले का खुलासा कोषालय द्वारा आपत्ति के साथ बिल वापस किए जाने पर हुआ। ट्रेजरी को भेजे गए बिल में अंक व शब्दों में अंतर था। प्रारंभिक जांच करने पर लगभग 51 लाख का घोटाला सामने आया। इसके बाद राज्य तथा स्थानीय स्तर पर जांच करवाई गई। जांच में यह बात सामने आई थी कि लॉगिन आईडी व पासवर्ड का उपयोग करते हुए घोटाले की राशि निजी व्यक्तियों की खाते में डाली गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


घोटाला उजागर होने पर संयुक्त संचालक मनोज बरैया को भोपाल अटैच किया है। इसके अलावा एलडीसी संदीप शर्मा सहित डीडीओ प्रिया विश्नोई तथा सीमा अमित मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- मैहर में शांतिपूर्ण होली और नमाज के लिए प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च कर लोगों की ये अपील

गौरतलब है कि संदीप शर्मा विगत 28 फरवरी से लापता है और उसने विभागीय के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में नोट भी डाला था। इसमें पूरे घोटाले की जिम्मेदारी स्वयं ली थी। इसके अलावा आत्महत्या करने की बात कहते हुए सुसाइड नोट भी डाला था। पुलिस ने संयुक्त संचालक मनोज बरैया, संदीप शर्मा, सीमा अमित तिवारी, प्रिया विश्नोई तथा अनूप कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। गबन की गई राशि 35 निजी व्यक्तियों के खाते में स्थानांतरित की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed