Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Grand Holi Celebrations with DJ Parties, Colourful Processions, and Tourists' Delight

Indore News: सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़

Fri, 14 Mar 2025 10:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में आज होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे रंगों के साथ मस्ती कर रहे हैं, तो युवा डीजे पार्टी और होली मिलन समारोह में शामिल हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में भव्य जुलूस निकल रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore News Grand Holi Celebrations with DJ Parties, Colourful Processions, and Tourists' Delight
परदेशीपुरा स्थित द्रादश गेन्देशवर महादेव ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में सुबह से ही होली का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह 7 बजे से ही बच्चे रंग खेल रहे हैं और युवा अपने-अपने घरों से निकलकर शहर के होटलों और गार्डनों में आयोजित होली डीजे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राजवाड़ा, मल्हारगंज क्षेत्र, जूनी इंदौर सहित मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में होली का जोश और उल्लास सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। इंदौर में होली के मुकाबले रंगपंचमी का त्योहार अधिक धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में अलग-अलग भव्य जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिनमें सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। राजवाड़ा, 56 दुकान जैसे लोकप्रिय स्थानों पर दो दृश्य देखते ही बन रहा है। 

विज्ञापन


कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर भी है आयोजन
इंदौर में आज कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर भी होली का खास आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि कलेक्टर के बंगले पर रंग-गुलाल के अलावा रंगों से भरी अलग-अलग कोठियों का भी पूरा इंतजाम कर लिया गया है। इधर, कॉलोनियों में बच्चों ने सुबह 7 बजे से ही अपनी छतों पर इकट्ठा होकर राहगीरों पर रंगों से भरे गुब्बारे फेंकने शुरू कर दिए हैं। इंदौर की अधिकतर टाउनशिप और कई कॉलोनियों में सामूहिक रूप से होली खेलने की तैयारी सुबह 9 बजे से की गई है। बताया जा रहा है कि आज इंदौर में कई सोशल ग्रुप पूरे शहर में रंग-गुलाल उड़ाने के लिए भी निकलेंगे।
विज्ञापन


होली मिलन समारोह, चल समारोह और रैलियों की धूम
होली के अवसर पर आज इंदौर में रंगारंग उत्सव देखने को मिलेगा। शहर की 100 से अधिक कॉलोनियों में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इंदौर के आसपास के रिसॉर्ट्स में पहले से ही एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। वहीं, इंदौर की टाउनशिप में फाग उत्सव और होली मिलन के लिए क्लब हाउसों में भी तैयारी पूरी हो चुकी है। इन सबके अलावा, शहर में विभिन्न स्थानों पर चल समारोह भी निकाले जा रहे हैं, जिनमें लोग पारंपरिक अंदाज में होली खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़
इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के कई ग्रुप होली सेलिब्रेशन के लिए शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी गए हैं। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा इंदौर के ग्रुप महेश्वर, ओंकारेश्वर, चोरल, तीक्षा फॉल, हनुवंतिया और पातालपानी गए हैं। इन स्थानों पर रिसॉर्ट्स और होटलों में एडवांस बुकिंग पहले ही इंदौर से कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed