फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   EOW Raid: Food and Drug Inspector owner of property worth crores, EOW raids in Jabalpur, Sagar

EOW Raid: करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला खाद्य एवं औषधि निरीक्षक, ईओडब्ल्यू के छापे में हुआ खुलासा

Fri, 07 Jul 2023 02:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

सागर में पदस्थ अंबरीश दुबे के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने दबिश दी है। इस दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। शुगर मिल सहित कई जगह उसने निवेश किया है। 
 

विज्ञापन
EOW Raid: Food and Drug Inspector owner of property worth crores, EOW raids in Jabalpur, Sagar
ईओडब्ल्यू टीम जबलपुर में दस्तावेजों की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य व औषधि विभाग सागर में पदस्थ निरिक्षक अंबरीश दुबे के सागर और जबलपुर स्थित आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीमों ने शुक्रवार सुबह दबिश दी। इस दौरान EOW की टीम को करोड़ों रुपये की संपत्ति, शुगर मिल सहित अन्य में निवेश के दस्तावेज, बैंक खाते व बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 
ईओडब्ल्यू डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी ने बताया कि सागर में पदस्थ खाद्य एव औषधि विभाग सागर में निरीक्षक अंबरीश दुबे के जबलपुर और सागर स्थित आवास पर टीम ने दबिश दी है। जबलपुर के शताब्दीपुरम में उनका तीन मंजिल मकान है। इसका मूल्य ही लगभग एक करोड़ रुपये है। शताब्दीपुर में 2400 वर्गफुट का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट, नरसिंहपुर स्थित शुगर मिल में एक करोड़ रुपये का निवेश सहित अन्य निवेश संबंधी दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा दो चार पहिया वाहन, नरसिंहपुर में बैंक लॉकर तथा बैंक खाते की जानकारी मिली है। ईओडब्ल्यू की कार्यवाही जारी है। एक टीम नरसिंहपुर भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed