{"_id":"64a57f5cc56057744c08b4ce","slug":"debt-ridden-farmer-couple-committed-suicide-were-missing-since-june-28-bodies-of-both-found-in-narmada-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कर्ज से परेशान किसान दंपती ने की आत्महत्या, 28 जून से लापता थे, नर्मदा में मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कर्ज से परेशान किसान दंपती ने की आत्महत्या, 28 जून से लापता थे, नर्मदा में मिले दोनों के शव
Wed, 05 Jul 2023 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
ग्राम बम्हौरा-हिनौता से 28 जून को लापता हुए मालगुजार किसान दंपती के शव नर्मदा नदी में उतराते हुए मिले। किसान पर बैंक का कर्ज था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम बम्हौरा-हिनौता से 28 जून को लापता हुए मालगुजार किसान दंपती के शव नर्मदा नदी में उतराते हुए मिले। किसान पर बैंक का कर्ज था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
भेड़ाघाट थाना प्रभारी शफीक खान के अनुसार ग्राम बम्हौरा-हिनौता निवासी किसान धर्मेन्द्र अपनी पत्नी संध्या के साथ 28 जून को बिना कुछ बताए घर से गायब हो गए थे। उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस टीम को तलाश के दौरान धर्मेन्द्र की मोटरसाइकल धुंआधार के पास मिली। जिस पर यह आशंका जताई गई कि दोनों ने धुंआधार से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस ने गोताखोर टीम की मदद से किसान धर्मेन्द्र व उनकी पत्नी संध्या की तलाश शुरू करा दी।
धर्मेन्द्र का शव शहपुरा स्थित नर्मदा नदी के माल कछार घाट में गत शाम उतराता मिला। बुधवार दोपहर मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी संध्या का शव गऊबच्चा घाट में मिला। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। दंपती का 15 साल का बेटा तथा 12 साल की बेटी है। संयुक्त परिवार में रहता था। बैंक से कर्ज लेने की जानकारी सामने आई है, जिसके संबंध में जांच जारी है।