फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Car went out of control and overturned, woman died in jabalpur

Jabalpur: कार पलटने से महिला की हुई मौत, मैहर दर्शन कर छिंदवाड़ा लौट रहे थे; बरगी के रैपुरा में हुआ हादसा

Wed, 23 Apr 2025 08:28 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 08:28 AM IST
सार

Jabalpur: बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी यह परिवार मैहर दर्शन के बाद लौट रहा था। सुकरी रैपुरा के पास उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सुनीता बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Car went out of control and overturned, woman died in jabalpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरी रैपुरा के पास मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार मैहर में मां शारदा के दर्शन कर अपने गृह जिला छिंदवाड़ा लौट रहे थे।

विज्ञापन

बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि छिंदवाड़ा निवासी यह परिवार मैहर दर्शन के बाद लौट रहा था। सुकरी रैपुरा के पास उनकी अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सुनीता बाई को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश्वर, जयश्री और सुषमा घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पढ़ें; पहले लगाया रोमेंटिक स्टेटस, फिर एक ही फंदे से झूल गए शादीशुदा प्रेमी और नाबालिग प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पाटन-शहपुरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव सड़क किनारे नाले के पास पड़ा मिला, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पास ही पाई गई। खेत मालिक नीतेश सिंह ठाकुर और ग्राम कोटवार बालकिशन मेहरा ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान पाटन पेमाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय राकेश मेहरा पुत्र सेवाराम मेहरा के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed