फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bank of Maharashtra: Embezzlement by the then Bank Manager

Jabalpur News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र तत्कालीन बैंक प्रबंधक पर गबन का आरोप, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण

Sun, 19 Jul 2026 10:43 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 10:43 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बेनीखेड़ा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक प्रीतम कुमार बेहरा पर 6.02 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों की आईडी का दुरुपयोग कर पत्नी व अन्य खातों में रकम ट्रांसफर की और बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
Bank of Maharashtra: Embezzlement by the then Bank Manager
तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर गबन के आरोप लगे हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें बताया गया कि उनके द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों की आईडी का उपयोग कर पत्नी व आउट सोर्स कर्मचारी के नाम पर रकम ट्रांसफर कर 6 लाख रुपये का गबन किया गया। ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू से जानकारी अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा बेनीखेड़ा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रीतम कुमार बेहरा ने स्व-सहायता समूहों, बीमा और ऋण खातों से अवैध रूप से 6,02,558 की राशि ट्रांसफर कर व्यक्तिगत उपयोग कर बैंक को आर्थिक क्षति पहुंची। जांच में पाया गया कि आरोपी शाखा प्रबंधक ने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अक्षत जैन और उमेश चतुरकर की आईडी का गलत उपयोग किया। आरोपी ने बैंक के अलग-अलग 09 स्व-सहायता समूहों के खातों से कुल 4,21,108 की राशि अपनी पत्नी मोनालीसा बेहरा के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके अलावा, आरोपी ने बैंक के ही एक आउटसोर्स कर्मचारी मनोज कुमार चक्रवर्ती के नाम पर धोखाधड़ी से खाता खुलवाया और उसके एटीएम व मोबाइल का उपयोग कर 1,43,480 की राशि खुद आहरित कर ली। लोक अदालत के दौरान 04 एनपीए उधारकर्ताओं से रिकवरी एजेंट के माध्यम से प्राप्त 38,000 की नकद राशि भी आरोपी शाखा प्रबंधक ने बैंक में जमा न कर स्वयं के पास रख ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jabalpur News: पति की हत्या के मामले में पत्नी दोषमुक्त, कोर्ट ने कहा- शक के आधार पर नहीं कर सकते सजा से दंडित
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अंचल कार्यालय जबलपुर के शाखा प्रबंधक गोविंद सिंह ठाकुर ने इस संबंध में ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान जब गवाहों, कर्मचारियों और दस्तावेजों को खंगाला गया, तो बिना कस्टमर के किए गए अनाधिकृत लेनदेन की पुष्टि हुई, जिसके वाउचर भी ब्रांच में नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और पद के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed