{"_id":"6749e980fbb2733ff900429c","slug":"another-accident-occurred-during-dispatching-of-detonator-in-ordnance-factory-khamaria-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2367702-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा, कर्मचारी घायल, हफ्ते में दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा, कर्मचारी घायल, हफ्ते में दूसरी घटना
Fri, 29 Nov 2024 10:25 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:25 PM IST
सार
आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान एक सप्ताह में दूसरी घटना में एक और कर्मचारी घायल हुआ। सुरक्षा उपायों की कमी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों से तकनीकी कार्य करवाने पर कर्मचारी संगठनों ने चिंता जताई।
विज्ञापन
आयुध निर्माणी खमरिया में फिर हादसा हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयुध निर्माणी खमरिया में शुक्रवार को डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान एक और हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। यह घटना एक सप्ताह में दूसरी बार हुई है। इससे पहले, पिछले शनिवार को भी डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान एक अन्य कर्मचारी घायल हुआ था।
विज्ञापन
फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे सेक्शन एफ-9 की बिल्डिंग नंबर 829 में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान चिंगारी निकलने से कर्मचारी तेजस पटेल की उंगली में चोट लग गई। घायल कर्मचारी को तुरंत आयुध निर्माणी खमरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दूसरी घटना
गत शनिवार, सेक्शन एफ-1 की बिल्डिंग नंबर 78 में भी डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान चिंगारी निकलने से कर्मचारी कुणाल कुमार के हाथ में चोट आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से कर्मचारियों के बीच दहशत और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
पिछले महीने हुआ था बड़ा ब्लास्ट
आयुध निर्माणी खमरिया में 22 अक्टूबर को हुए शक्तिशाली ब्लास्ट ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी थी। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारी घायल हुए थे। ब्लास्ट इतना भीषण था कि एक कर्मचारी के शरीर के टुकड़े कई जगह बिखर गए थे, जिसकी शिनाख्त सिर के जरिए हुई थी।
कर्मचारी संगठनों का आरोप
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि गैर-तकनीकी कर्मचारियों से तकनीकी काम करवाया जा रहा है, जो हादसों का मुख्य कारण है। उन्होंने इस पर रोक लगाने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। इन घटनाओं से कर्मचारी प्रबंधन पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा उपायों में सुधार की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।
