फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   again in Madhya Pradesh, auto driver brutalized a girl who had come from Bihar by luring her with food.

MP News: मध्य प्रदेश में फिर दुष्कर्म, भोजन का लालच देकर बिहार से आई किशोरी से ऑटो चालक ने की दरिंदगी

Fri, 27 Sep 2024 07:58 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 07:58 AM IST
सार

बिहार निवासी 17 वर्षीय नाबालिग घर से भागकर जबलपुर स्टेशन पहुंची थी। ऑटो चालक अनुज केवट निवासी देवरी पनागर ने किशोरी को भोजन करने का लालच लेकर हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
again in Madhya Pradesh, auto driver brutalized a girl who had come from Bihar by luring her with food.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

घर से भागकर आई किशोरी को ऑटो चालक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। ऑटो चालक ने पहाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। ऑटो चालक के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पीड़ित किशोरी के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पनागर थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह के अनुसार बिहार निवासी 17 वर्षीय नाबालिग घर से भागकर जबलपुर स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद वह घूमते हुए देर तीन पत्ती चौक पहुंची। किशोरी के पास खाने के पैसे नहीं थे। इस दौरान ऑटो चालक अनुज केवट निवासी देवरी पनागर ने किशोरी को भोजन करने के लिए घर चलने की बात कही। किशोरी को भूख लगी थी, इसलिए वह ऑटो चालक के साथ उसके घर जाने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन


किशोरी को ऑटो में बैठाकर चालक पनागर ले आया और रात होने के कारण सुनसान पहाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी किसी तरह ऑटो चालक के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed