फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   After murdering his wife, his body fell from the bridge into the river in jabalpur

Jabalpur: पत्नी की हत्या कर पुल से नदी में फेंकी लाश, बच्चा पैदा नहीं होने के कारण करना चाहता था दूसरी शादी

Mon, 04 Nov 2024 03:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 03:14 PM IST
सार

MP: बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी ने विरोध किया तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश को पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
After murdering his wife, his body fell from the bridge into the river in jabalpur
पत्नी की हत्या कर पुल से नदी में फेंकी लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी ने विरोध किया तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी की लाश को पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति तथा उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पथरिया निवासी रजनी सिंह लोधी उम्र 30 के गायब होने की रिपोर्ट उसके पति चैन सिंह द्वारा 27 अक्तूबर को थाने में दर्ज करवाई गयी थी। महिला को शव दो दिन बाद हिरन नदी में उतराते हुए मिला था। महिला के मायके पक्ष ने पुलिस को बताया था कि बेटी का विवाह दस साल पूर्व हुआ था। बच्चा पैदा नहीं होने के कारण चैत सिंह दूसरी शादी करना चाहता था। इस संबंध में बात करने बेटी ने 26 अक्तूबर को बात करने मां को घर बुलाया था।
विज्ञापन


मां को घर बुलाने की बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। रात को पति ने तकिया से मुंह दबाकर तथा गला घोंट उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद घर के आंगन में सो रहे पिता मुन्नालाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पति को अपनी जींस पेंट पहनाकर पिता के साथ लाश ले जाकर उसके भैरव घाट से हिरन नदी में फेंक दिया था। घटना को आत्महत्या का रूप देने पत्नी की साड़ी, चप्पल, लोटा, पेटीकोट पुल के किनारे रख दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed