{"_id":"649096d4b5e767fed1068b25","slug":"adipurush-karni-sena-tore-posters-in-vidisha-and-nsui-activists-stopped-the-show-of-adipurush-in-jabalpur-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush: करणी सेना ने विदिशा में पोस्टर फाड़े तो जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने बंद करवाया आदिपुरुष का शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush: करणी सेना ने विदिशा में पोस्टर फाड़े तो जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने बंद करवाया आदिपुरुष का शो
Mon, 19 Jun 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:26 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में भी फिल्म आदिपुरुष का विरोध जारी है। जगह-जगह आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को विदिशा में करणी सेना ने फिल्म के पोस्टर फाड़े तो जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फिल्म का शो ही बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विदिशा में करणी सेना ने फिल्म आदिपुरुष के पोस्टर फाड़ दिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में भी फिल्म आदिपुरुष का विरोध जारी है। जगह-जगह आक्रोश देखा जा रहा है। सोमवार को विदिशा में करणी सेना ने फिल्म के पोस्टर फाड़े तो जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फिल्म का शो ही बंद करवा दिया।
करणी सेना के निशाने पर फिल्म आदिपुरुष
विदिशा में करणी सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेघ सिनेमा पहुंचकर फिल्म आदिपुरुष का जमकर विरोध किया। टॉकीज के बाहर लगाए गए बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए। फिल्म न दिखाए जाने की मांग पर तहसीलदार अंकिता यदुवंशी पहुंचीं, जहां उन्होंने ज्ञापन लिया और बात आगे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही।
करणी सेना जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि हमारे ईष्टदेव की आपत्तिजनक स्थिति वाली फिल्म को ना तो देखेंगे ना देखने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी आवेदन निवेदन कर रहे हैं यदि बॉक्स ऑफिस पर दोबारा ऐसी किसी फिल्म को रिलीज किया गया तो दे दना दन करेंगे...। सिनेमाघर संचालक देवेश आचार्य का कहना है कि विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही यदि यह सहयोग करने देते तो हम पोस्टर खुद हटा लेते। रही डायलॉग की बात तो ऊपर से डायलॉग 2 से 3 दिन में बदले जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
जबलपुर में एनएसयूआई का विरोध
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम जबलपुर के सिविक सेंटर स्थित मल्टीप्लेक्स पहुंचकर फिल्म आदिपुरुष का शो बंद करवाया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भगवान राम पर बनी फिल्म में गीतकार व स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर ने फूहड़ शब्दावली का प्रयोग किया है। उन्होंने भगवान राम,माता सीता व हनुमान जी का अपमान किया है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम का कहना है कि इसके बावजूद भी फिल्म का शो जारी रखा जाता है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने भी अपने ट्विटर में फिल्म के बारे में लिखा है कि मन दुखी है, मेरा विनम्र सुझाव है कि आपकी भगवान राम,माता सीता व बजरंगबली पर आस्था है तो फिल्म नहीं देखें। हम अपने नायकों को पिटते हुए, उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए और प्रेमगीत गाते हुए बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे।