फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jabalpur video of two men thrashing an auto driver after road accident gone viral sp says fir registered

मध्यप्रदेश: जबलपुर में ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 13 Oct 2020 08:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 13 Oct 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
jabalpur video of two men thrashing an auto driver after road accident gone viral sp says fir registered
ऑटो ड्राइवर की पिटाई करता आरोपी - फोटो : Twitter

मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली सड़क हादसे के बाद एक ऑटो चालक की सरेआम बेरहमी से की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इतना ही नहीं जो चालक को बचाने के लिए गया आरोपियों ने उसे भी गालियां देकर धमकाया। यह घटना अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर की है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने ऑटो चालक की बेहोश होने तक बेरहमी से पिटाई की। बेहोशी की हालत में सेंटिंग की प्लेटें उस पर पटकी गईं। चालक को उठा-उठाकर सड़क पर पटका गया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर लादकर थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी सवार महिला ने युवकों को बुलाया और उन्होंने ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की। सोमवार को घटना के वायरल वीडियो पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने कहा, ‘सड़क दुर्घटना के लिए चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और ऑटो चालक का पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो में आरोपी अभिषेक दुबे एवं चंदन सिंह ऑटोरिक्शा चालक अजीत विश्वकर्मा की कथित रूप से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ए जैन ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि रविवार शाम को इस ऑटोरिक्शा चालक विश्वकर्मा ने शहर के आधारताल पुलिस थाना इलाके में एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं, जिन्हें इस हादसे में कुछ चोटें आ गई थीं। जैन ने बताया कि हादसे के बाद इन महिलाओं के परिचित दुबे एवं सिंह घटनास्थल पर कार से आए और वाहन से उतरने के बाद ऑटोरिक्शा चालक को अपशब्द कहे और बुरी तरह से उसकी पिटाई कर दी।


उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ऑटोरिक्शा में रखी लोहे की रॉड उठाकर चालक के सिर, हाथ, पैर एवं पीठ में मारी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जैन ने बताया कि स्कूटी चालक की शिकायत पर ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ भी तेज गति से वाहन चलाने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed