फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Railways Plan 100 Special Services for Durga Puja, Diwali and Chhath Festivities

जबलपुर: दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, 100 विशेष रेल सेवाएं चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 10 Oct 2026 08:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 08:13 PM IST
सार

त्योहारों पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे 100 विशेष रेल सेवाएं चला रहा है। अक्टूबर-नवंबर में चलने वाली इन ट्रेनों से दानापुर, दिल्ली, हरिद्वार और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
Jabalpur: Railways Plan 100 Special Services for Durga Puja, Diwali and Chhath Festivities
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम-मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने के लिए कुल 100 विशेष रेल सेवाएं संचालित की जा रही हैं। ये सेवाएं दानापुर, हजरत निजामुद्दीन, हरिद्वार, रानी कमलापति, सतना और डॉ. अंबेडकर नगर सहित प्रमुख मार्गों पर उपलब्ध होंगी। विशेष ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने यात्रियों से इन अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। आरक्षित टिकट कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र (PRS) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए यात्री NTES ऐप, enquiry.indianrail.gov.in या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


रानी कमलापति से दानापुर के लिए विशेष ट्रेन
रेलवे के अनुसार रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01667/01668) 12 अक्टूबर से 17 नवंबर तक 22 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, जबलपुर और सतना सहित विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में 24 आईसीएफ कोच होंगे। वहीं सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (09823/09824) 10 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। इसके प्रमुख ठहराव बारां, गुना, सागर और मैहर होंगे। इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ओबीसी आरक्षण पर घमासान: सिंघार बोले- सरकार ने पिछड़ों की पीठ में छुरा घोंपा, पटवारी ने लगाया साजिश का आरोप

जबलपुर और रीवा से उत्तर भारत के लिए अतिरिक्त सेवाएं
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट/एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (01707/01708) 17 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 10 फेरे लगाएगी। ट्रेन कटनी मुड़वारा, सागर, झांसी और आगरा कैंट सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (01703/01704) 22 अक्टूबर से 20 नवंबर तक 10 फेरे लगाएगी। इसके निर्धारित ठहरावों में दमोह, बीना मालखेड़ी, ग्वालियर और मेरठ सिटी शामिल हैं। रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (02192/02191) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आठ फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, दमोह और बीना सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


कटनी-सतना के बीच भी चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कटनी-सतना प्रतिदिन अनारक्षित विशेष ट्रेन (09015/09016) भी चलाई जाएगी। इसका संचालन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रस्तावित है और इस अवधि में इसके 26 फेरे निर्धारित बताए गए हैं। इसके अलावा रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस पूजा विशेष ट्रेन चलाने की भी जानकारी दी गई है। यह ट्रेन सतना, जबलपुर, इटारसी, रानी कमलापति और इंदौर सहित प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत के मुताबिक वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। इन अतिरिक्त सेवाओं से त्योहारों के दौरान यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed