फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: Big action of administration against land mafia, encroachment free government land worth Rs 14 crore

जबलपुर: भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

Wed, 20 Apr 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

जबलपुर जिले के अधारताल में जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने करीब 14 करोड़ रुपये की भूमि से कब्जा हटाया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Big action of administration against land mafia, encroachment free government land worth Rs 14 crore
भूमि अतिक्रमण मुक्त करता प्रशासन का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में जिला प्रशासन ने भू-माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देश पर आधारताल एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


आधारताल तहसील के अंतर्गत मनमोहन नगर गायत्री मंदिर के पास उद्योग विभाग की 10 हजार वर्गफुट भूमि पर गोहलपुर निवासी भू-माफिया आसिफ के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। आसिफ ने शासकीय भूमि पर बाउंड्रीवाल एवं सड़क निर्माण कर कब्जा कर रखा था, जिसे नगर निगम और पुलिस के सहयोग से हटाया गया। बाउंड्रीवाल की आड़ में यहां अनैतिक गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं। मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

Jabalpur: Big action of administration against land mafia, encroachment free government land worth Rs 14 crore
अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का सिलसिला जारी है। एसडीएम आधारताल नमःशिवाय अरजरिया के अनुसार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 6 करोड़ रुपये है तथा यहां बनाई गई कंक्रीट सड़क व बाउंड्रीवाल की कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई । उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग को यहां इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिये करीब 26-27 एकड़ जमीन आबंटित की गई है।

माफिया आसिफ के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि के अलावा यहां राजेश खटीक के अवैध कब्जे से 3 हजार वर्गफुट भूमि को मुक्त कराया गया है । राजेश खटीक ने उद्योग विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर गौशाला का निर्माण कर लिया गया था । एसडीएम आधारताल ने अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये बताई है।

Jabalpur: Big action of administration against land mafia, encroachment free government land worth Rs 14 crore
जिला प्रशासन ने करीब 14 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने दोनों कार्रवाइयों के अलावा उद्योग विभाग को आवंटित भूमि में से 10 हजार वर्गफुट भूमि को पचौरी पेट्रोल पंप के संचालक के कब्जे से भी मुक्त कराया गया है । पचौरी पेट्रोल पंप के संचालक को किसी अन्य व्यक्ति ने दस्तावेजों में हेरफेर तथा धोखाधड़ी कर उद्योग विभाग की यह भूमि बेच दी गई थी । इस भूमि की कीमत भी लगभग 6 करोड़ रुपये बताई गई है। जिला प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आधारताल राजेश सिंह एवं नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed