{"_id":"f51c853f7587bc0c6c266f81c680056f","slug":"is-asaram-hiding-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकट नहीं हुए आसाराम, बेटे ने बताया बापू हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकट नहीं हुए आसाराम, बेटे ने बताया बापू हैं बीमार
नई दिल्ली/भोपाल/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 31 Aug 2013 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम आश्रम से बाहर नहीं निकले, जबकि बताया गया था कि वे शाम पांच बजे मीडिया से बातचीत करेंगे। आसाराम के बजाय उनके बेटे नारायण साईं मीडिया के सामने आए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आसाराम कहीं भागे नहीं हैं, वे बीमार हैं और आश्रम में ही पुलिस का इंतजार कर रहे हैं।
नारायण्ा साईं ने बताया कि, बापू आश्रम में ही हैं। वे जोधपुर पुलिस का इंतजार कर रहे हैं। वे आएं और जो भी पूछताछ करना हो करें।
उन्होंने बताया कि जैसे ही बापू के स्वास्थ्य में सुधार होता है वे या तो जोधपुर जाएंगे या पुलिस खुद आए और उनसे सवाल पूछें।
आसाराम के गायब होने के बारे में नारायण साईं ने बताया कि लोग कह रहे हैं कि बापू देवास से गुम हो गए हैं। ये सच नहीं हैं वे वे यहीं हैं। उन्होंने बताया कि बापू न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इंदौर में आसाराम के आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम और एसपी समेत कई आला अधिकारी आसाराम के आश्रम के अंदर हैं।
इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आसाराम बार-बार मध्य प्रदेश इसलिए आ रहे हैं, क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला उन्हें आश्रय दे रहे हैं।
विज्ञापन
गुंडागर्दी पर उतरे आसाराम के समर्थक, पत्रकारों पर हमला
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आसाराम के स्टेटस के बारे में कहा कि हर व्यक्ति का स्टेटस नहीं रखा जाता। मध्य प्रदेश में वातावरण अच्छा है और वातावरण बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती।
'आसाराम से समझौता कर लो, नहीं तो हो सकता है खून-खराबा'
जहां तक मीडियाकर्मियों पर हमले की बात है, कुछ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है। जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आसाराम: कैसे और कहां के संत, पढ़िए पूरी कहानी
जोधपुर पुलिस ने आसाराम को 30 अगस्त तक पेश होने का समन जारी किया था। पुलिस ने कहा है कि आसाराम जहां भी होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
इससे पहले आसाराम ने खुद के बीमार होने का हवाला देते हुए पेश होने के लिए मोहलत मांगी थी, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया।
आसाराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गुजरात हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट के रुख को देखते हुए उन्हें अपनी अर्जी वापस लेनी पड़ी।
