{"_id":"64a15daac02b9772c808887b","slug":"interstate-smuggler-arrested-with-large-consignment-of-illegal-weapons-going-to-barmer-in-barwani-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर तलाशता था ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; सोशल मीडिया पर तलाशता था ग्राहक
Sun, 02 Jul 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:51 PM IST
सार
बड़वानी एसपी ने बताया कि पीराराम जाट से जो प्रारंभिक पूछताछ की गई है, उसमें उसने बताया है कि वह समय-समय पर पहले भी दो से तीन बार बड़वानी आ चुका है। लगातार वह इस व्यवसाय में संलग्न है। हथियारों की एक बड़ी खेप वह बड़वानी से खरीदता है और राजस्थान की अलग-अलग जगहों में जाकर उसे बेचता है।
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय तस्कर के पास से जब्त किए गए हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बड़वानी में एक बार फिर से अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बड़वानी के सेंधवा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को पकड़ा है। पकड़ा गया तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जाकर अवैध हथियारों का सौदा करता था। उसके पास से 17 हथियार जब्त किए गए हैं, जिनमें एक रिवॉल्वर, चार पिस्तौल और 12 देशी कट्टे सहित सात जिंदा कारतूस और एक मोबाइल भी जब्त शामिल है। जब्तशुदा सामग्री की कीमत तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम पीराराम जाट है। उसने हथियारों के गढ़ उमरटी के सिकलीगर से हाथियार लिए थे और वह राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है। वहां ले जाकर वह हथियारों को अच्छी कीमत में लगभग एक-एक हाथियार की कीमत 25 से 30 हजार में बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्त बनाकर ग्राहकों की तलाश करता है। जब सही ग्राहक मिल जाता है तो वाट्सएप पर उसको हथियारों की फोटो भेज कर सौदा तय करता है। उसके बाद वह कम कीमत में हथियार जिनमें पिस्तौल 20 हजार में और कट्टा 15 हजार में खरीदकर एक पिस्तौल को 35 से 40 हजार रुपये तक में और कट्टे को 25 से 30 हजार रुपये तक में बेचकर लाभ कमाता है। फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड में लेकर और भी पूछताछ करने की बात कह रही है। बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोद ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
बड़वानी एसपी पुनीत गेहलोद ने मीडिया को बताया कि थाना सेंधवा सिटी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान के बाड़मेर का एक आर्म्स डीलर बड़वानी आने वाला है। वह एक बड़ी हथियारों की खेप को खरीद कर वापस राजस्थान जाने वाला है।
विज्ञापन
एसपी गेहलोद ने बताया कि सूचना मिलते ही सेंधवा सिटी की अलग-अलग टीमें रवाना हुईं। फिर मुखबिर के बताए अनुसार अपराधी की घेराबंदी की गई और उसे पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम पीराराम जाट बताया है जो कि बाड़मेर का रहने वाला है। उसके पास मिले बैग से मुखबिर की सूचना के अनुसार 17 फायर आर्म्स सेंधवा सिटी पुलिस ने जब्त किए हैं।
बड़वानी एसपी ने बताया कि पीराराम जाट से जो प्रारंभिक पूछताछ की गई है, उसमें उसने बताया है कि वह समय-समय पर पहले भी दो से तीन बार बड़वानी आ चुका है। लगातार वह इस व्यवसाय में संलग्न है। हथियारों की एक बड़ी खेप वह बड़वानी से खरीदता है और राजस्थान की अलग-अलग जगहों में जाकर उसे बेचता है। इसके अलावा कुछ हथियार वह खुद के लिए भी रखता है।
बड़वानी एसपी गेहलोद ने बताया कि हम बाड़मेर पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर रहे हैं। जो प्रारंभिक जानकारी आई है, उसमें यह पता चला है कि इसकी शोहरत वहां ठीक नहीं है। इस व्यक्ति के शातिर-बदमाश होने का बाड़मेर में भी थानों में रिकॉर्ड दर्ज है। इसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी बाड़मेर के अलग-अलग थानों से हम मंगवा रहे हैं। राजस्थान में यह कितने लोगों को हथियार सप्लाई करता था और बड़वानी में किन-किन लोगों से ये हथियार खरीदता था। उन लोगों के बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है। उनको भी आगे आने वाले समय में बड़वानी पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करेगी। एसपी ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि वह बड़वानी और जितने लोग भी यहां अवैध हथियारों में लगे हैं, उनसे परिचित है।
