फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Instead of books children in school were handed brooms four teachers issued notices after the video went viral

गजब हाल है: स्कूल में बच्चों के हाथों में किताब नहीं, थमा दी झाड़ू; वीडियो वायरल होते ही चार शिक्षकों को नोटिस

Tue, 01 Sep 2026 05:14 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

मंडला के अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों से शौचालय और कक्षाओं की सफाई कराने का वीडियो वायरल हुआ। मामले में शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में एक शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित भी मिला।

विज्ञापन
Instead of books children in school were handed brooms four teachers issued notices after the video went viral
स्कूल की तस्वीर वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला जिले के मवई विकासखंड स्थित अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों से पढ़ाई के बजाय स्कूल परिसर और शौचालयों की सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है। 27 अगस्त को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल के शौचालयों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे कक्षाओं में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमवार शासकीय प्राथमिक स्कूल में कुल सात शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें तीन अतिथि शिक्षक शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की स्थिति की जांच की गई तो मौके पर केवल तीन अतिथि शिक्षक ही उपस्थित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से शौचालय और कक्षाओं की सफाई कराए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शासन की ओर से स्कूलों की साफ-सफाई के लिए राशि और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, इसके बावजूद बच्चों से सफाई का काम कराया जा रहा था।

चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अशोक शुक्ला ने बताया कि मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूल के चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें: पहले अफसरों को फंसाया, फिर बिल्डर-ठेकेदार बने टारगेट...कौन है हनीट्रैप की मास्टरमाइंड श्वेता जैन?

एक शिक्षक बिना सूचना के मिला अनुपस्थित
मवई के प्रभारी बीईओ लालजी उइके ने बताया कि जांच के दौरान चार शिक्षकों की स्थिति की जानकारी ली गई। इनमें से एक शिक्षक कार्यालयीन कार्य से बीआरसी कार्यालय गए थे, जबकि दो शिक्षक अवकाश पर थे। वहीं, एक शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाया गया।

लालजी उइके के अनुसार, दो शिक्षकों के कारण बताओ नोटिस के जवाब प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। वहीं, एक साथ दो शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत करने के मामले में संकुल प्राचार्य को भी नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल, बच्चों से सफाई कराए जाने के मामले में विभागीय जांच जारी है। शिक्षकों के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed