फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Infants body found near pond in Shahdol village, know all about

Shahdol News: ठंडी रात में जिगर के टुकड़े को तालाब किनारे फेंक गई निर्दयी मां, शव देख ग्रामीणों के उड़े होश

Fri, 13 Jan 2023 03:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 Jan 2023 03:25 PM IST
सार

बताया गया है कि शिशु का जन्म संभवत: एकाध दिन पहले ही हुआ था। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसको किसने फेंका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले और खेतों की  तरफ गए।

विज्ञापन
Infants body found near pond in Shahdol village, know all about
Infants body found near pond in Shahdol village - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक ओर जहां लोग संतान प्राप्ति के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से लेकर इलाज की मदद से संतान चाहते हैं, लेकिन शहडोल में नवजात शिशुओं को फेंके जाने के केस लगातार सामने आ रहे हैं। बीती रात शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई में निर्दयी मां अपने लाल को कड़ाके की ठंड में तालाब किनारे फेंक गई। आज सुबह जब ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन

बताया गया है कि शिशु का जन्म संभवत: एकाध दिन पहले ही हुआ था। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसको किसने फेंका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले और खेतों की  तरफ गए। उन्हें गांव से कुछ दूरी पर स्थित खमतेगड़ा तालाब के किनारे नवजात का शव पड़ा हुआ दिखा।
विज्ञापन

पहले ग्रामीणों ने आसपास पता लगाने का प्रयास किया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने मौके पर एएसआई राम नारायण पांडे व अन्य स्टाफ को भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहागपुर के थाना प्रभारी अनिल पटेल का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को किसने फेंका? शिशु को जन्म के बाद मृत होने पर फेंका गया या उसे जीवित हालत में फेंका गया और कड़ाके की ठंड के कारण उसकी मौत हुई? फिलहाल पुलिस इन तमाम सवालों की पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed