फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What’s happening in Indore today: Madhya Pradesh Foundation Day will be celebrated, and a cleanliness drive wi

इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- मनेगा मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस, चलेगा सफाई अभियान

Sun, 01 Nov 2026 09:21 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 01 Nov 2026 09:21 AM IST
सार

इंदौर में रविवार को कई आयोजन होंगे। इनमें धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ज्यादा हैं। इंदौर में रविवार को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा सिरपुर तालाब में सफाई अभियान और बर्ड वाचिंग होगी।

विज्ञापन
What’s happening in Indore today: Madhya Pradesh Foundation Day will be celebrated, and a cleanliness drive wi
इंदौर में आज क्या है खास - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन
  • शहर के लता मंगेशकर सभागृह में रविवार को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे।

     

  • सिरपुर तालाब में पहले सफाई अभियान चलेगा। फिर पर्यावरण प्रेमी बर्ड वाचिंग करेंगे। यूथ हॉस्टल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।

     

  • गिरीश कर्नाड द्वारा लिखे गए नाटक नागमंडल का मंचन शाम साढ़े सात बजे आनंद मोहन माथुर सभागृह में होगा।

     

  • मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा का रविवार को आखिरी दिन है। गांधी हॉल पोतदार प्लाजा में चल रहे इस मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां 45 से अधिक स्टॉलों पर शहरवासी मराठी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा लावणी नृत्य भी होंगे।

    विज्ञापन

     

  • खेल प्रशाल में द हार्ट ऑफ आर्ट प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें अलग-अलग विधाओं की कलाकृतियां रखी जाएंगी।

  • श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास में लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह आठ से 11 बजे तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed