{"_id":"6aefeefffa0043ec3a09559d","slug":"what-s-happening-in-indore-today-diwali-prayers-will-be-held-in-temples-this-evening-and-the-birth-anniversa-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- शाम को मंदिरों में दीपावली पूजन, हनुमान मंदिरों में मनेगा जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में आज क्या है खास: जानिए आप- शाम को मंदिरों में दीपावली पूजन, हनुमान मंदिरों में मनेगा जन्मोत्सव
Sun, 08 Nov 2026 09:09 AM IST
Abhishek Chendke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:09 AM IST
सार
इंदौर में रविवार को दीपावली से जुड़े कई आयोजन होंगे। इसके अलावा मिलन समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। शाम को मंदिरों में दीपावली पूजन के बाद दीप जलाए जाएंगे और आरती होगी। महालक्ष्मी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
इंदौर में आज क्या है खास
- फोटो : amarujala
विस्तार
विज्ञापन
- उषा नगर महालक्ष्मी मंदिर में 21 कुंडीय स्वर्ण महायज्ञ शाम साढ़े सात बजे होगा। इसके बाद इत्र अर्चन किया जाएगा।
- राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दोपहर में विशेष अनुष्ठान होंगे। मंदिर के पट सुबह पांच बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए।
- इंदौर की नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह साढ़े आठ बजे आचार्य सुनील सागर की धर्मसभा होगी, जिसमें जैन समाज के लोग शामिल होंगे।
- महावीर बाग में दीपोत्सव की बड़ी रंगोली बनाई जाएगी, जिसे शाम सात बजे दीपों और पौधों से सजाया जाएगा।
- शहर के रणजीत हनुमान मंदिर में दूसरा हनुमान उत्सव मनाया जाएगा। प्रतिमा को नई पोशाक पहनाई जाएगी और विशेष शृंगार किया जाएगा। अलीजा सरकार मंदिर में भी चोला चढ़ाया जाएगा।
