फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The roof of a grocery store fell in Indore, one person died due to being crushed.

Indore News: इंदौर में किराने की दुकान की छत गिरी, दबने से एक व्यकि्त की हो गई मौत

Thu, 04 May 2023 05:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 04 May 2023 05:02 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और मलबे को हटाकर दोनो घायलों को निकाला। किशनलाल के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
The roof of a grocery store fell in Indore, one person died due to being crushed.
छत गिरने के बाद मकान को भी तोड़ दिया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

सिंधी काॅलोनी क्षेत्र मेें एक किराने के दुकान का छत के नीचे दो लोग भारी भारी भरकम मलबे के कारण एक व्यकि्त की जान चली गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया हैै।

विज्ञापन

घटना गुरुवार दोपहर को हुई। यहां स्थित किराने की दुकान पुराने भवन मेें संचालित हो रही थी। दोपहर में अचानक छत का एक हिस्सा गिर पड़ा। उस वक्त दुकान में 65 वर्षीय किशनलाल केे अलावा एक अन्य व्यकि्त मौजूद था। छत के मलबे के नीचे दोनो दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए और मलबे को हटाकर दोनो घायलों को निकाला।

विज्ञापन

किशनलाल के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरे घायल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। उसे कंधे और सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नगर निगम का अमला पहुंचा और मलबे को हटाया। आसपास के लोगों ने बताया कि भवन 50 साल पुराना है और भवन मालिक मरम्मत भी नहीं कराता है। इस बिल्डिंग में और भी दुकानें है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को बचाने गई मां की करंट लगने से मौत

विजय नगर क्षेेत्र मेें 70 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। कमलेश नामक युवक घर में बिजली की राॅड से बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था।इस दौरान वह बिजली के तार में चिपक गया और करंट लगने के बाद चिल्लाने लगा। यह देख उसकी मां सुंदर बाई बेटे को बचाने पहुुंची और हाथ से तार को अलग करने की कोशिश की। महिला को भी करंट लग गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed