फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raped on the pretext of marriage, then threatened to cut into 35 pieces

Indore Crime:शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,फिर 35 टुकड़े करने की धमकी दी

Tue, 17 Jan 2023 02:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। युवक ने प्रेमिका को 35टुकड़े कर जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, then threatened to cut into 35 pieces
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने अपने ही प्रेमी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी शुभम नामक युवक से दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन

शुभम ने शादी की बात कही थी। इसके बाद उनसे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह युवती को अपने फ्लैट पर भी ले जाता था। युवती शादी करने की बात करती थी तो टाल देता था और कहता कि कुछ समय बाद शादी कर लेंगे। अभी मैं कैरियर पर ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन


दो साल तक शादी की बात टालने पर पांच जनवरी को युवती ने शादी के लिए शुभम पर दबाव बनाया तो वह नाराज हो गया और वह धमकी देने लगा। युवक ने कहा कि यदि मुझ पर शादी का दबाव बनाया तो 35 टुकड़े कर फेंक देगा। उसकी धमकी से परेशान युवती ने अपने परिजनों को बात बताई। इसके बाद युवती ने बाणगंगा थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापे भी मारे, लेकिन शुभम फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed