फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Who removed the evidence after Sonam left, got a clue on 7 June

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के रवाना होने के बाद किसने हटाए सबूत, 7 जून को लग गई थी आरोपियों को भनक

Sat, 21 Jun 2025 05:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

राजा की हत्या के बाद लंबे समय तक सोनम ने इंदौर में छुपने का प्लान बनाया था,लेकिन शिलांग के गाइड के बयान के बाद सोनम और राज सतर्क हो गई थे। गाइड ने कहा था कि उनसे राजा और सोनम के साथ तीन युवकों को देखा था। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Who removed the evidence after Sonam left, got a clue on 7 June
राज और सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सत्रह दिन में सुलझा ली, लेकिन आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया और सोनम भी इंदौर से रवाना हो गई थी,जबकि सात जून को शिलांग पुलिस भी इंदौर आ चुकी थी।

विज्ञापन

 

अब शिलांग पुलिस यह पता कर रही है कि इंदौर में सबूत किसने हटाए,क्योकि अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन भी पुलिस अभी तक बरामत नहीं कर पाई है। अफसरों को आशंका है कि राज ने ही फ्लैट से सारे सबूत हटाए,क्योकि शिलांग पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो वहां कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन

 

गाइड के बयान के बाद सर्तक हो गई थी सोनम

राजा की हत्या के बाद लंबे समय तक सोनम ने इंदौर में छुपने का प्लान बनाया था,लेकिन शिलांग के गाइड के बयान के बाद सोनम और राज सतर्क हो गई थे। गाइड ने कहा था कि उनसे राजा और सोनम के साथ तीन युवकों को देखा था। इसके बाद 7 जून को राज ने सोनम को इंदौर से सिलीगुड़ी के लिए रवाना कर दिया ताकि सोनम सिलीगुड़ी में जाकर यह बोल सके कि उसका अपहरण हो गया, लेकिन इस प्लानिंग से पहले ही शिलांग पुलिस ने राज सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed