Indore:भोपाल के बाद इंदौर में भी लगे कमलनाथ के पोस्टर,कांग्रेस ने ली आपत्ति
इंदौर के कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा जिन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए है। वहां पुलिस की निगरानी रहती है।सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पुलिस को उन लोगों पर केस दर्ज करना चाहिए, जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बाद कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर इंदौर ने भी नजर आने से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पोस्टर में नाथ को वांटेड बताया गया और करप्शन नाथ लिखा गया। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने दिखा दिया है कि वह राजनीति के कितने भी निचले स्तर पर जा सकती है।
विवादित पोस्टर से नाथ की छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को इंदौर पुराने एसपी ऑफिस रीगल चौराहे की दीवारों पर नाथ के पोस्टर नजर आने के बाद कांग्रेस नेता पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर से मिलने गए, उन्होंने लगाए गए पोस्टरों को सबूत के रुप में आयुक्त को सौंपा।
इंदौर के कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा जिन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए है। वहां पुलिस की निगरानी रहती है। फिर कैसे विवादित पोस्टर लगाने वालों को पुलिस पकड़ नहीं पाई। सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पुलिस को उन लोगों पर केस दर्ज करना चाहिए, जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए है।
इस मामले में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रेम खड़ायता ,सह प्रभारी इंदौर कांग्रेस चंद्रशेखर शर्मा, विनय बकलीवाल, राजेश चौकसे,गिरधर नागर,चिंटू चौकसे, अमित चौरसिया आदि मौजूद थे।
थाने पर भी पहुंचे कांग्रेस नेता
पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ शिकायत करने कांग्रेस नेता एमजी रोड थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों को शिकायती आवेदन देकर कहा कि पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उधर इस मामले में भाजपा नेता कह रहे है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विवादित पोस्टर के नाम पर हमारी छवि खराब कर रही है। हम विकास की राजनीति करते है। पोस्टर लगाने में किसी भी भाजपा नेता का हाथ नहीं है।
