{"_id":"65aaa887d94f87a46402a426","slug":"mp-weather-forecaste-updates-today-imd-mausam-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: मौसम विभाग ने जारी की शीत लहर की चेतावनी, कई जिलों में कोहरे बारिश की भी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: मौसम विभाग ने जारी की शीत लहर की चेतावनी, कई जिलों में कोहरे बारिश की भी संभावना
Fri, 19 Jan 2024 10:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:21 PM IST
सार
मप्र में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 3 डिग्री तक चला गया है। कोहरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
Weather Forecast 19 January 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala
- फोटो : self
विस्तार
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), सागर, दतिया और गुना में शीत लहर का प्रभाव रहा। सतना और सीधी में शीतल दिन रहा। खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), टीकमगढ़, दतिया, ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.8°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 °C नौगांव में दर्ज किया गया।
भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर कला, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह और सतना जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। अशोकनगर, नीमच, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर ओर उत्तरी मंडला में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय टीकमगढ़ में 50 मीटर, खजुराहो हवाई अड्डे पर 70 मीटर, शिवपुरी, दतिया, गुना एवं दमोह में 200 मीटर, ग्वालियर हवाई अड्डे पर 300 मीटर तथा जबलपुर एवं उमरिया में
500 मीटर दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल ओर सागर संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर और सागर संभागों के जिलों में काफी कम रहे। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे, एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
विज्ञापन
कल के लिए चेतावनी जारी
20 जनवरी शनिवार के लिए सीधी, रीवा मऊगंज सतना, पन्ना टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में तीव्र शीतल दिन और छतरपुर, सागर, गुना और दतिया जिलों में शीत लहर की भी चेतावनी चारी की गई है।
सागर, छत्तरपुर और गुना जिलों में पाला पड़ सकता है वहीं मऊगंज, सतना और दमोह जिलों में कोहरा रहेगा और चंबल संभाग के जिलों सिंगरौली सीधी, रीवा, पन्ना, सागर, छत्तरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहेगा।