फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP News: RSS and Jan Sangh wanted me to leave Congress and join them said Digvijay Singh in Indore

MP News: 'आरएसएस और जनसंघ चाहते थे कि मैं भी कांग्रेस छोड़ उनके साथ चला जाऊं', इंदौर में बोले दिग्विजय सिंह

Sat, 09 Mar 2024 09:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Mar 2024 09:50 PM IST
सार

MP Politics: कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जन-जन में बसी है। नेता जा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस नहीं छोड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
MP News: RSS and Jan Sangh wanted me to leave Congress and join them said Digvijay Singh in Indore
इंदौर में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के महासचिव दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर आए। वे कुछ कांग्रेस नेताओं के निवास पर भी गए। कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि जो कांग्रेस छोड़ कर जा रहे हैं, उनके लिए विचारधारा मायने नहीं रखती; वे सत्ता के पीछे भाग रहे हैं। आरएसएस और जनसंघ भी चाहते थे कि मैं कांग्रेस छोड़कर उनके साथ आ जाऊं, लेकिन मैं कांग्रेस की विचारधारा के साथ ही रहा। सत्ता और कुर्सी के बजाय मेरे लिए विचारधारा मायने रखती है।

विज्ञापन

 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में कम्युनिस्ट, संघ और महात्मा गांधी की विचारधारा है। कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ संविधान, भाईचारे और एकता में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा में शामिल हुए, उन्हें कांग्रेस की विचारधारा से अगर मतलब ही नहीं था तो फिर वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव ही क्यों लड़े।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सिंह ने आगे कहा कि 1977 में भी कहा जाता था कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, लेकिन मैं तब चुनाव जीता। इंदौर से यज्ञदत्त शर्मा और सुरेश सेठ चुनाव जीते। कांग्रेस जन-जन में बसी है। नेता जा सकते हैं, लेकिन कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed