फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023 indore constituency Result time

MP Election Result: इंदौर में जल्द परिणाम के लिए बढ़ाई टेबलें, देखिए किस सीट का परिणाम कितनी बजे तक

Sat, 02 Dec 2023 09:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 02 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

इंदौर में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गिनती आज, सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, रात 9 बजे तक अधिकांश परिणाम आ जाएंगे। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023 indore constituency Result time
आज जिला कोषालय स्थित डाक मतपत्र के स्ट्रांग रूम को खोला फिर नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम में रखा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर जिले की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गिनती का कार्य 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से नेहरू स्टेडियम में प्रारंभ होगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना के लिए विधानसभा क्षेत्रवार 9 कक्ष तैयार किए गए हैं। 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। सर्वप्रथम 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती का कार्य प्रारंभ होगा। इसके बाद ईवीएम के माध्यम से मतों की गिनती प्रारंभ होगी। परिणाम जल्द प्राप्त हो सके इसके लिए टेबलों की संख्या बढ़ाई गई हैं। जिले में 9 विधानसभा क्षेत्रों में ईव्हीएम की मतों की गणना 145 टेबलों पर तथा डाक मतपत्रों की गिनती 37 टेबलों पर की जाएगी। पूर्व में 126 टेबलों पर ईव्हीएम के माध्यम से मतों की गणना की जाना थी। कुल 19 टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इसी तरह डाक मतपत्रों की गिनती के लिए भी 28 टेबलें बढ़ाई गई हैं। पूर्व में 9 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जाना थी।
विज्ञापन


सबसे पहले तीन और सबसे आखिरी में राऊ विधानसभा का परिणाम आएगा 
परिणाम जल्द प्राप्त करने के लिए अंतिम समय में टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है। इस हिसाब से अब जिस विधानसभा में जितने चक्र होंगे उसका परिणाम उसी हिसाब से आएगा। इंदौर तीन में सबसे कम 14 चक्र होंगे तो उसका सबसे पहले लगभग 1 से तीन बजे के बीच और राऊ विधानसभा में सबसे अधिक चक्र होने से उसका परिणाम 7 से 9 बजे रात के बीच में आएगा। हर चक्र में आधे घंटे का समय लगेगा। 
विज्ञापन


किस विधानसभा का परिणाम कितने बजे तक आएगा
इंदौर-3 में 14 - 3 बजे तक 
इंदौर-2 में 15 - 3.30 बजे तक 
इंदौर-4 में 16 - 4 बजे तक
देपालपुर में 18  - 5 बजे तक
इंदौर-5 में 19 - 5.30 बजे तक
महू में 19 - 5.30 बजे तक
इंदौर-1 में 20 - 6 बजे तक
सांवेर में 20 - 6 बजे तक
राऊ में 23 - 7.30 बजे तक 

कहां पर कितने टेबलें लगाई
ईव्हीएम से विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 16, इंदौर-1 में 16, इंदौर-2 में 21, इंदौर-3 में 14, इंदौर-4 में 14, इंदौर-5 में 20, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 14, राऊ में 14 तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 16 टेबलों पर एक साथ मतों की गणना की जाएगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 3 टेबलों पर डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसी प्रकार डाक मतपत्रों की गिनती के लिए इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, डॉ. अम्बेडकर नगर महू तथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चार-चार टेबलें लगाई गई हैं। इंदौर-5 तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के लिए डाक मतपत्रों की गिनती पांच-पांच टेबलों पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed