फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mango jatra indore news location time date

Mango Jatra: देशभर के रसीले आमों की वैरायटी मिलेगी एक जगह, मेंगो जत्रा में खुलेगा स्वाद का खजाना

Fri, 10 May 2024 07:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 10 May 2024 07:36 PM IST
सार

Mango Jatra Indore - 17 मई से लगेगा, तीन दिन तक कोकण के विशिष्ट एवं फलों के राजा हापुस आम का स्वाद चखेंगे इंदौरी
 

विज्ञापन
mango jatra indore news location time date
मेंगो जत्रा इंदौर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मराठी सोशल ग्रुप का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा का 11वां संस्करण 17 से 19 मई तक आयोजित किया जाएगा। इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज परिसर में सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक यह चलेगा। इसमें इंदौरी तीन दिन तक कोकण के विशिष्ठ किस्म के हापुस आम का स्वाद चख सकेंगे।
विज्ञापन


ग्रुप के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने बताया कि मैंगो जत्रा में करीब 23 से अधिक आम उत्पादक किसान हिस्सा लेंगे। 2013 में मात्र पांच किसानों से प्रारम्भ हुआ मेंगो जत्रा में आज 23 से अधिक किसान हिस्सा ले रहे हैं और भी किसान इसमें बुकिंग के लिए दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन


मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक (कृषक) वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद जैसे कोकम शर्बत, आम पापड़, फणस, आचार, मुरब्बा इत्यादि लेकर सीधे ग्राहक को विक्रय करते हैं। इसलिए मैंगो जत्रा सीधे उत्पादक से ग्राहक तक का उद्देश्य सार्थक करता है। तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेंगो जत्रा में मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी समावेश किया गया है। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्टाल्स उपलब्ध रहेंगे
संस्था के समीर देशकुलकर्णी एवं दर्शन जागीरदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था द्वारा नाम मात्र शुल्क पर हापुस आम उपलब्ध रहेगा। आपने यह भी बताया कि आगंतुकों के लिए ग्रामीण हाट बाजार परिसर में ही दो पहिया एवं चार पहिया वाहन के लिए पर्याप्त निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed